तोरई और चना दाल की मसाला सब्जी (Torai Aur chana dal ki masala sabzi recipe in Hindi)

Neha Saxena @cook_23558518
तोरई और चना दाल की मसाला सब्जी (Torai Aur chana dal ki masala sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चने की दाल को 2-3 घंटे के लिए भिगो दें, फिर कुकर में 2-3 सीटी लगाकर पका लें, फिर तोरई को धोकर काट लें ।
- 2
फिर प्याज, टमाटर हरी मिर्च को लम्बा काट लें, और हरा धनिया को बारीक काट लें।
- 3
फिर कढ़ाई लें और तेल गर्म करें फिर उसमें जीरा और हींग डालें फिर थोड़ी हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का सा भूनें फिर प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें।
- 4
फिर सारे मसाले डालकर अच्छे से भूनें जब मसाला अच्छे से भुन जाए तो उसमें टमाटर डालकर 1 मिनट तक पकाएं फिर तोरई डालकर अच्छे से मसाले में मिलाकर 2-3 मिनट के लिए पकाएं जब तोरई हल्की सी गली जाए तब चने की दाल डाल दें और 1-2 मिनट के लिए पकाएं।
- 5
जब सब्जी अच्छे से पक जाए तो उसमें गरम मसाला, चाट मसाला और हरा धनिया डालकर गार्निश करें। और चपाती के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13001841








कमैंट्स (15)