दही भिंडी मसाला (Dahi bhindi masala recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमे जीरा, काली मिर्च, दालचीनी डंठल, तेज पत्ता डाले और अच्छे से भून लें। फिर उसमे बारीक कटा हुआ प्याज़ डाले और अच्छे से सुनहरा होने तक भूनें, एक मिक्सर ग्राइंडर में टमाटर, अदरक और लहसुन की कलियां डाल कर एक पेस्ट बना लें।
- 2
एक दूसरी कढ़ाई में भिंडी को काटकर तेल में कुरकुरा होने तक भून लें, प्याज होने के बाद उसमे तैयार करा हुआ टमाटर का पेस्ट डाले और भून लें। फिर उसमे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, देगी मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार डाले।
- 3
एक अलग बर्तन में ताज़ी दही को फेट ले, उसमे गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला पाउडर और चुटकी भर नमक डाले और अच्छे से मिला ले। तैयार करे हुई ग्रेवी में दही का मिश्रण डाले।
- 4
फिर उसमे तली हुई भिंडी मिलाए,और 5 मिनट तक तेल छोड़ने तक पकाए।
- 5
बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाले, एक हरी को बीच से काट कर ऊपर सजाए और गरमा गर्म परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (3)