शेल पास्ता (Shell Pasta recipe in hindi)

Ritu Avinash Gupta @cook_24543253
शेल पास्ता (Shell Pasta recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
शेल पास्ता को आधा छोटा चम्मच नमक और 1 छोटा चम्मच ओलिव ऑयल डालकर 8-10 मिनट उबाल लें और छान कर अलग रखें। बाक़ी सारी सामग्री तैयार करें। ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें।
- 2
इसके बाद एक बाउल में गाजर, ब्रॉकली और कुछ पालक और पुदीना की पत्तियां की पत्तियां काटकर मिक्स करें उसके बाद रिकोटा चीज़ और सॉर क्रीम को मिलाए फिर स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- 3
बेकिंग ट्रे तैयार करें उसमें टमाटर प्यूरी लगाए और पालक की पत्तियां बिछाए। शेल पास्ता में बनी हुई सामग्री भरें इसके बाद सभी शेल पास्ता को बेकिंग ट्रे में लगाएं।
- 4
पास्ता के ऊपर बची हुई टमाटर पयूरी, चेडर चीज़ और इटैलियन सीज़निंग डालकर ओवन में 25 मिनट बेक करें।
- 5
इसके बाद बाहर निकालकर पाँच मिनट ठंडा होने दें और धनिया की पत्तियों से सज़ा कर परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13065190










कमैंट्स (5)