इंस्टेंट हक्का नूडल्स (Instant hakka noodles recipe in Hindi)

#child स्नातक अभी किया हैं, पढ़ाई अभी पूरी नहीं हुई, जॉब का इंतजार हैं शादी अभी दूर हैं ऐसे में बच्चों की पसंद का तो अभी नहीं पत्ता, पर हम अपनी पसंद की डिशेज़ शेयर कर रे हैं आप लोगो के साथ

कुकिंग निर्देश
- 1
वेज नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी और नमक डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दे। नूडल्स को ले और उनको बीच में से तोड़ ले। जब पानी में उबाल आने लगे तो उसमे ये नूडल्स डाल दे।
- 2
नूडल्स को तब तक उबाले जब तक वो मुलायम ना हो जाए। नूडल्स के मुलायम होने पर गैस बंद कर दे। उन्हें छलनी की मदद से छान कर हल्का सा तेल लगाकर रख दे।
- 3
अब एक कढ़ाई ले उसमे तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दे। तेल गरम होने पर उसमे प्याज, गाजर, गोभी और शिमला मिर्च डाले और कलछी की मदद से उन्हें चलाते रहे।
- 4
2मिनट बाद इसमे उबले हुए नूडल्स और चिंग्स हक्का नूडल्स मसाला(इसमें नमक ऐड होता हैं) डालें
- 5
सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर दे।
3-4 मिनट तक नूडल्स चलाये, जब नूडल्स पक जाए तो गैस बंद कर दे। आपके स्वादिष्ट इंस्टेंट हक्का नूडल्स तैयार है। इन्हे एक प्लेट में निकाले टमाटर सॉस डालकर सर्वे करे।
- 6
(स्वादनुसार नमक भी डाल सकते हैं)
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)