मग केक इन तंदूर (Mug cake in Tandoor recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मग तैयार करे फिर टूटी फ्रूटी और चोको चिप्स को मैदा में कोट करे ताकि ये केक तैयार हो तब ये नीचे ना बैठे।अब प्लेट तैयार करे जिसके ऊपर हमे मग रखने ह।एक प्लेट लेे उसके ऊपर 3-4 टिश्यू पेपर लगा लेे।
- 2
अब बैटर मग के अंदर ही बना ले।वनीला का अलग मग में और चॉकलेट का अलग मग में।वनीला मग केक की जो सामग्री है वो सारी मग में डालकर अच्छे से मिक्स करले और कुछ टूटी फ्रूटी ऊपर से डालने के लिए रखे।बस इसी तरह चॉकलेट मग केक का बैटर भी तैयार करे और कुछ चोको चिप्स ऊपर से गार्निश करने के लिए रख ले ।
- 3
अब तैयार है अपना दोनों फ्लेवर का मग केक का बैटर।अब तंदूर को 10 मिनट के लिए प्रिहीट करे और फिर ये मग्स प्लेट रख के उसके ऊपर रखे।और ढक दे।
- 4
अब कुछ देर के बाद ढक्कन हटा कर वनीला फ्लेवर वाले में ऊपर टूटी फ्रूटी डाले और चॉकलेट फ्लेवर वाले में ऊपर से चोको चिप्स डाले और वापस ढक दे।30-35 मिनट में बेक हो जाएगा।
- 5
अब तैयार है बच्चों की फेवरेट मग केक सर्व करने के लिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (12)