चना उड़द मूंगदाल की कचौड़ी (Chana urad moongdal ki kachori recipe in hindi)

#goldenapron3 #week25 #kachori यह कचौड़ी ज्यादातर उत्तरप्रदेश में बनाई जाती हैं यह काफी स्वादिस्ट खस्ता और स्वास्थ्यवर्धक होती हैं।
चना उड़द मूंगदाल की कचौड़ी (Chana urad moongdal ki kachori recipe in hindi)
#goldenapron3 #week25 #kachori यह कचौड़ी ज्यादातर उत्तरप्रदेश में बनाई जाती हैं यह काफी स्वादिस्ट खस्ता और स्वास्थ्यवर्धक होती हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तीनों दालो को दो से तीन बार पानी से अच्छी तरह धोकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें फूलने के लिए या रात में भिगो दें सुबह बनाये।
- 2
फूलने के बाद थोड़ा पानी डालकर दालों को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें ज्यादा बारीक नहीं पीसना है।
- 3
अब कढ़ाई में 4 चम्मच तेल गरम करके उसमें हींग जीरा,डालकर पिसी हुई दाल डाल दें।फिर हरी मिर्च बारीक कटी हुई, धनिया,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक,अमचूर पाउडर, गरम मसाला,सौंफ़ पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्का लाल रंग का पानी सूखने तक भून लें जब तक तेल न छोड़ने लगे।फिर हरी धनिया डालकर ठंडा कर लें।
- 4
अब गेहूं के आटे में मैदा,1/2चम्मच नमक,2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाकर रोटी के आटे से थोड़ा गीला गूथ ले। फिर उसकी छोटी छोटी लोई बना लें। फिर लोई को हल्का हल्का बेल लें।फ़िर सभी बिली हुई लोई पर एक से डेढ़ चम्मच तक भुनी डाल रख दें।
- 5
अब सभी लोई को धीरे से उठाकर चारो ओर से बंद कर दे।फिर लोई को हल्का मोटा बेलकर तेल गरम कर दोनों तरफ से पलट पलट कर लाल लाल मध्यम आंच पर शेक कर गरमा गरम सर्व करे ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (5)