फाफड़ा (Fafda recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में २ बड़े चम्मच तेल और ४ बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह से १० मिनट तक हाथ से मिक्स करें।
- 2
अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, अजवाइन, सोडा और पानी बेसन डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए टाईट आटा लगाएं। अगर आटा गीला लगे तो थोड़ा सा बेसन ओर डाल दें।
- 3
एक कड़ाही में तेल गर्म करें। आटे की नींबू से छोटी गोलियां बनाएं और इसे हल्का सा दोनों हाथों के बीच रखकर लंबा करें और किसी लकड़ी के चकले पर रखकर हथेली से दबाते हुए लंबा करें।
- 4
अब इसे चाकू की सहायता से उतारकर गर्म तेल में तलें।
- 5
इसे तली हुई हरी मिर्च या कढ़ी के साथ सर्व करें। इसे जलेबी के साथ भी सर्व किया जाता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13153311















कमैंट्स (6)