हरे भरे अप्पे (Hare Bhare appe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पालक को धोकर उबाल लेंगे और ठंडा करके पीस लेंगे
- 2
सभी सब्जियों को बारीक काट लेंगे
- 3
एक बड़े बाउल में दही डालेंगे और फिर उसमें सूजी मिलाकर अच्छी तरह से फेंटेंगे, और उसके बाद सभी सब्जियां उस में मिला देंगे और ढककर 5 मिनट के लिए रख देंगे
- 4
आधा मिश्रण अलग बाउल में रखकर उसमें पिसी पालक मिलाएंगे।
- 5
सूजी फूल चुकी है अब उसमें नमक मिलाएं। बेकिंग पाउडर मिलाएंगे
- 6
अप्पे मेकर को गर्म करेंगे, और हल्का सा ऑयल लगाकर एक एक चम्मच सूजी वाला मिश्रण डालेंगे, पर एक तरफ से गुलाबी हो जाने के बाद पलट देंगे दोनों तरफ से सेकेंगे।
- 7
अब दोबारा अपने मेकर में पालक वाला अप्पे का मिश्रण डालेंगे और दोनों तरफ से हल्का तेल लगा कर के बनाएंगे।
- 8
लीजिए अब गरम गरम पौष्टिक और स्वादिष्ट हरे भरे अप्पे तैयार हैं सॉस या फिर हरी चटनी के साथ सर्व करें और खुद भी इसका आनंद लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13153991















कमैंट्स (4)