बनाना मिल्क शेक (Banana milk shake recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैने एक कप ठंढा दूध लिया है जिसे रात में ही गर्म किए थे.. और नोर्मल होने पर फ्रिज में रख दिए थे.. सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें..
- 2
अब एक गिलास के उपर केले के दो पतले स्लाइस लगा कर इमोजी बना लें.. मैने हार्ट के लिए स्ट्रोबेरी यूज़ किया है..
- 3
एक केला को दो पिस में तिरछा काट लें..फिर उसे दूसरी तरफ़ एक से डेध इंच का कट लगा लें.. लौंग लगा कर आइज 👀बना लें..नीचे साइड में छिलके को कट कर डैना बना लें...
- 4
अब जार में एक केला को 3-4 टुकड़े कर डाले.. फिर उसमें 1/2 कप दूध, आइस क्यूब, बादाम औरइलायची के दाने या पाउडर डालें, इन्हें स्मूथ कर लें फिर बाक़ी बच्ची हुई दूध और हनी डाल कर एक बार फिर से ग्राइंड कर लें...
- 5
अब एक प्लेट या ट्रे में डॉलफ़िन 🐬 रखें और डेकोरेट किया हुआ गिलास रखें फिर उसमें बनाना शेक डालें...
- 6
बहुत ही बढ़िया मज़ेदार बनाना मिल्क शेक बना है.. इसमें चाहे तो कुछ आइसक्यूब और केले के कुछ टुकड़े डाल कर गार्निश कर सकते हैं..
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (10)