जैन चिल्ली चपाती (jain Chilli chapati recipe in hindi)

#rain
#ebook2020
#state1
जैन चिल्ली चपाती(चिल्ली पराठा)
यह रेसिपी मे इंडो-चाइनीज़ का स्वाद है!परंतु यह एक जैन रेसिपी हैं!यह खाने मे बहुत ही टेस्टी है! यह रेसिपी मैंने चिल्ली पराठा रेसिपी जो मैंने केरल के एक रेस्टोरेंट में खाई थी!चिल्ली पराठा को ज्यातर मैदे के पराठा बनाकर बनाई जाती है! मैंने यह रेसिपी बची हुई रोटी से बनाई है! शाम की छोटी छोटी भूख का पूरा करने के लिए बेस्ट हैं! और इस रेसिपी की खास बात यह है कि बची हुई रोटी का बहुत ही अच्छे से उपयोग में लिया ओर बहुत ही अच्छे चाइनीस स्वाद के साथ बनायी गयी हैं!यह रेसिपी सबको बहुत ही पसंद आई! मैंने यह जैन रेसिपी बनाई है आप इसे रेग्युलर प्याज ,लहसुन से बना सकते है!

कुकिंग निर्देश
- 1
यह रेसिपी हम बची हुई रोटी या पराठा से बना सकते है! जिसके लिए सर्वप्रथम हम सुबह की बची हुई रोटी लेंगे!और उसे कैची की मदद से चौरस टुकड़ो में कट कर लेंगे!
- 2
फिर हम एक पेन में 2-3 टे स्पून तेल लेंगे फिर उसमे 1/2 टी स्पून राई डालेंगे! फिर हम 1-2 हरी मिर्च बीच से कटी हुई,2 टे स्पून शिमला मिर्च,2-3 टे स्पून कैबेज काटी हुई फिर इसे तेल में 3-5 मिनट के लिए सोटे करेंगे! उसके बाद हम इसमे 2 टे स्पून जैन सिज़वान सॉस,1 टे स्पून जैन टोमेटो सॉस,1 टी स्पून डार्क सोया सॉस इन सभी को डाल के 2 मिनट के लिये सोटे करेंगे फिर हम स्वाद अनुसार नमक,1 टी स्पून काली मिर्च,1/2 काश्मीरी लाल मिर्च पाउडर पानी मे भिगो कर डालेंगे!1/4 धनिया पाउडर,चुटकी हल्दी डालेंगे!
- 3
और इन सभी सॉस को अच्छे से मिक्स कर देंगे! अब हम चौरस काटी हुई चपाती के टुकड़े डालेंगे!ओर स्पेतुला से सब मिक्स करेंगे! फिर हम 1/2 टी स्पून नींबूरस डालेंगे!अच्छे से मिक्स कर के 2 मिनट तक पेन में ही रहने देंगे ताकि सब फ़्लेवर इसमे आ जाये!अब हम 2 टे स्पून जितना बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालेंगे! और फिर से सब मिला लेंगे!
- 4
अब हम गरमा गरम इसे शाम की भूख के लिए सर्व करेंगे! ऊपर से हरा धनिया और कैबेज से गार्निश करेंगे!बारिश आती हो हाथ मे चाय का प्याला हो और प्लेट में चिल्ली चपाती हो तो ओर कोनो में सॉफ्ट संगीत बज रहा हो तो उसका आनन्द कुछ और ही है! आओ दोस्तो हम इसके खाने का लुप्त उठाते है!
- 5
नोटः यह रेसिपी मैन जैन बनायी हैं !आप इसमें प्याज़, लहसुन, अदरक,गाजर ओर स्प्रिंग अनियन इत्यादी सामग्री का उपयोग कर रेग्युलर बना सकते हो!ओर सभी सॉस आप रेग्युलर उपयोग कर सकते है!
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (24)