छोले चाट (Chole chaat recipe in Hindi)

#chatori
छोले चाट उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है इस चाट को बहुत कम समय पर घर पर ही बना सकते है यह चाट स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है छोले में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है कम कैलोरी वाला ये स्वादिष्ट व्यंजन स्वाद और सेहत दोनों के लिए उपयुक्त है।

कुकिंग निर्देश
- 1
इसे बनाने के लिए छोले चने को ४ घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए।
- 2
आलू, प्याज,टमाटर,हरी मिर्च को बारीक काट लीजिए।l
- 3
प्रेशर कुकर में २ बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करिए ।तेल गरम हो जाने कर उसमें जीरा,प्याज,हरी मिर्च,हल्दी पाउडर डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए।
- 4
फिर बारीक कटे आलू डालकर मिक्स कर लीजिए और २ से ३ मिनट ढक कर पका लीजिए।फिर इसमें भीगे हुए चने डालकर मिक्स कर लीजिए।और ५ मिनट भून लीजिए
- 5
एक कटोरी में धनिया पाउडर,छोले मसाला,लाल मिर्च पाउडर मिक्स कर लीजिए। इसमें ४ -५ चम्मच पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए।
- 6
छोले अच्छी तरह भून जाने पर इसमें बारीक कटे टमाटर, मसाले वाला पेस्ट और नमक डालकर मिक्स कर लीजिए। ३ से ४ मिनट मसाला भून लीजिए। फिर २ से ३ गिलास पानी डालकर ३-४ सीटी आने तक पका लीजिए।छोले अच्छी तरह गल जाने पर इसे प्लेट पर निकाल लीजिए।
- 7
ऊपर से दही डालिए,फिर चाट मसाला,इमली चटनी, बारीक कटा प्याज,और पापड़ी डालकर सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)