रगडा पेटिस (Ragda patties recipe in hindi)

रगडा पेटिस (Ragda patties recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सफेद वटाना को अच्छे से धोकर पानी में 4-5 घंटे या रात भर भिगो के रखना. अगले दिन इसे कुकर में ले. इसमें आधा टीस्पून हल्दी, आधा टीस्पून लाल मिर्च और आधा टीस्पून नमक डालकर 5-6 सिटी तक पकाए.
- 2
पके वटाना को थोड़ा स्मैश करें. आपका रगड़ा तैयार है इसे बाजू में रखें.
- 3
उबले आलू का छिलका निकाल कर अच्छे थे स्मैश करें. इसमें आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच नमक, एक चम्मच चाट मसाला और आधा चम्मच जीरा पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करें.
- 4
फिर इसके बड़े बड़े पेड़ा बनाएं और तवें मैं थोड़ा तेल डालकर शैलो फ्राई करें. दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. आपका पेटिस तैयार है.
- 5
अब एक सर्विंग प्लेट ले. इसमें दो बड़े चम्मच रगड़ा डालें. ऊपर दो पैटीस रखें. फिर से ऊपर थोड़ा रगड़ा डालें.
- 6
अब 2 टीस्पून हरी चटनी डालें, फिर 2 टेबलस्पून खट्टी मीठी चटनी डाले. फिर एक चुटकीसभी मसाले जैसे नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें
- 7
अब थोड़े कटे प्याज, थोड़े कटी टमाटर फिर थोड़े बारीक सेव डालें. ऊपर से कटा हरा धनिया डालें. आपका रगड़ा पेटिस तैयार है. इसका खूब मजा ले.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (14)