छौला टिक्की चाट(cholla tikki chat recipe in Hindi)

#chatori
ये स्ट्रीट स्टाइल में बनाती हु में और मेरे हसबैंड को बहुत अच्छी लगती है मेरे हाथ की बनी छौला टिक्की की चाट।आशा करती हूं आप सबको भी बहुत पसंद आएगी।
छौला टिक्की चाट(cholla tikki chat recipe in Hindi)
#chatori
ये स्ट्रीट स्टाइल में बनाती हु में और मेरे हसबैंड को बहुत अच्छी लगती है मेरे हाथ की बनी छौला टिक्की की चाट।आशा करती हूं आप सबको भी बहुत पसंद आएगी।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले काबुली चना को उबले करले। प्याज़,अदरक,हरी मिर्च और लहसुन को चॉपर में चोप करले।
- 2
टमाटर की प्युरी बनाले।फिर कड़ाही में तेल डाले फिर जीरा डाले फिर प्याज़,अदरक,हरी मिर्च और लहसुन चोप करे हुए डाले और इन्हे अच्छे से सोते करे।
- 3
अब मसाले डाले।लाल मिर्च पाउडर,हल्दी,जीरा पाउडर,अनार दाना पाउडर और टोमाटोप्युरी डाले।अच्छे से पकाए फिर काबुली चना 1 गिलास पानी के साथ डाले और बाकी के मसाले छौला मसाला,अमचूर पाउडर,गरम मसाला और नमक डाले। कुछ देर पकाए फिर गैस ऑफ करदे।
- 4
अब आलू को उबले करले फिर ठंडा करके छिल कर मैश करे अब सारे मसाले(हल्दी,लाल मिर्च पाउडर,हरी मिर्च महीन कटी हुई,जीरा पाउडर और नमक) मिला लेे अच्छे से और फिर हथेली पे थोड़ा सा तेल लगाकर गोल गोल टिक्की बना ले।अब तवा गरम करके तेल डालकर सुनहरी टिक्की तवे पे सैक लेे।
- 5
अब दही तैयार करे।उसके लिए दही को छान ले और चीनी,लाल मिर्च पाउडर,जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लेे।टमाटर और प्याज़ को अच्छे से महीन कट करले।अब प्लाटिंग करे प्लेट में पहले टिक्की डाले फिर छौला और दही डाले फिर धनिया चटनी,इमली चटनी डाले उसके बाद टमाटर और प्याज़ डाले और ऊपर से सेव डालकर सर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (8)