छैना रसगुल्ले (chena rasgulle recipe in HIndi)

#auguststar #naya
रसगुल्ले... इस नाम की मिठाई में ही स्वाद होता है। बच्चे हों या बड़े सभी इसे बहुत पसंद करते हैं। इन्हें देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। तो बनाते हैं मुलायम और रसभरे रसगुल्ले...
छैना रसगुल्ले (chena rasgulle recipe in HIndi)
#auguststar #naya
रसगुल्ले... इस नाम की मिठाई में ही स्वाद होता है। बच्चे हों या बड़े सभी इसे बहुत पसंद करते हैं। इन्हें देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। तो बनाते हैं मुलायम और रसभरे रसगुल्ले...
कुकिंग निर्देश
- 1
3-4रीठे 1/4कप पानी में 5-6घंटे के लिए भिगो दें। ये फूल जाएंगे और पानी का रंग बदल जाएगा।
- 2
दूध गर्म करें। फिर ठंडा होने दें। एक कप में सिरका और पानी मिला कर धीरे धीरे दूध में मिलाएं जिससे दूध फटकर पनीर बन जाएगा
- 3
अब इसे छानकर इसमें ठंडा पानी डालें ताकि सिरके का फ्लेवर निकल जाए। फिर इसे सूती कपड़े में लपेट कर लटका दें ताकि पानी निकल जाए
- 4
अब इसे प्लेट में निकाल कर अच्छी तरह से मसले।ये क्रीम की तरह हो जाए। दाना बिल्कुल न रहे। इसके गोले बना लें।
- 5
अब एक पतीले में चीनी और पानी मिला कर उबालें। 2च. रीठे का पानी भी मिला दें।उबलते पानी में रसगुल्ले डालें। अब पानी पर बहुत सी झाग आ जाएगी जिससे रसगुल्ले ढके रहें। एक कप गर्म पानी करें ताकि जैसे जैसे पानी कम होता जाएगा, थोड़ा थोड़ा करके इसमें मिलाते जाएंगे। 15मि.बाद गैस बंद कर दें।
- 6
अब दूसरे बर्तन में 1कप गर्म पानी करें।इसमें रोज़ एसेंस मिलाएं। अब रसगुल्लों को थोड़ी थोड़ी चाशनी के साथ निकालते हुए इसमें डालते जाएं। इससे रसगुल्ले पिचकेंगे नहीं।
- 7
थोड़ा ठंडा होने पर इन्हें फ्रिज में रख दें। ठंडे होने पर तैयार हो जाएंगे तो खाने के लिए सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (18)