कद्दू के पत्तों की दाल वाली साग (Kaddu ke patto ki dal wali saag recipe in hindi)

#auguststar
#30
क्या आपने कभी कद्दू की पत्तों की सब्जी खाई है अगर नहीं खाई तो बना लीजिये ये आसान सी सब्जी जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैँ...
कद्दू के पत्तों की दाल वाली साग (Kaddu ke patto ki dal wali saag recipe in hindi)
#auguststar
#30
क्या आपने कभी कद्दू की पत्तों की सब्जी खाई है अगर नहीं खाई तो बना लीजिये ये आसान सी सब्जी जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैँ...
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कद्दू के पत्तों को साफ कर लीजिये उसका लम्बा डंठल निकाल लीजिये और चाकू से बारीक़ काट लीजिये l
- 2
अब भीगे दाल को निथार कर उसमें 1-2 गिलास साफ पानी डालकर गैस ऑन करके रख दीजिये और 5-10मिनट उबाल लीजिये l
- 3
फिर कटे हुए पत्तों को साफ और ज्यादा पानी मे अच्छे से धोकर निथार लीजिये ताकि पत्तों मे जमी धूल मिट्टी निकल जाए, फिर इसे दाल वाली कड़ाही मे डालकर मिक्स कर लीजिये अब इसमें नमक डाल दीजिये l
- 4
अब मिक्स करके टमाटर काटकर डाल दीजिये और मीडियम फ्लेम पर टमाटर गलने तक पका लीजिये l
- 5
टमाटर गलने तक पत्तियाँ भी पक जाती हैँ फिर भी इसे 5 मिनट और पका कर छौंक लगा दीजिये l
- 6
छौंक के लिए एक कड़ाही मे तेल डालकर गरम करिये फिर लहसुन काटकर डाल दीजिये सुनहरा होने के बाद लाल मिर्च डाल दीजिये कुछ सेकंड बाद दाल वाली सब्जी डालकर चौंक लीजिये l
- 7
लीजिये तैयार हैँ आपका स्वादिष्ट कद्दू के पत्तों की दाल वाली साग अब इसे चावल रोटी के साथ सर्व कीजिये धन्यवाद l
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (9)