डुप्लेक्स मशरूम (Duplex mushroom recipe in hindi)

डुप्लेक्स मशरूम (Duplex mushroom recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मशरूम को अच्छे से धोकर साफ कर ले उसके बाद उसको ऊपर से निकाल कर उसे खाली कर ले फिर उसमें मसाला भरे
- 2
मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन ले उसमें पनीर को कद्दूकस करके डालें फिर उसमें बारीक कटे प्याज़ अदरक लहसुन का पेस्ट नमक गरम मसाला काली मिर्च हरी मिर्च यह सब डाल दे और इन सब को अच्छे से मिक्स कर दे जिससे कि मशरूम में भरने के लिए मसाला तैयार हो जाएगा
- 3
अब मशरूम ले उसमें मसाला भरे और एक और मशरूम ले उसमें फिर मसाला भरे और हरी चटनी लगाएं फिर टूथ पिक्स ले उसे मशरूम में लगाएं फिर उसके बाद उसे मैदे वाले घोल में डीप करें उसके बाद उसमे ब्रेड चूरा लगाएं
- 4
मैदे के घोल के लिए बर्तन ले उसमें पानी डालें और उसमें मैदा डालें और थोडा सा नमक डाले उसको अच्छे से मिक्स करके घोल बना ले और एक प्लेट मे ब्रेड को पीसकर रखे
- 5
एक कढ़ाई में तेल डालें फिर मशरूम को डीप फ्राई करें फिर उसे एक प्लेट में निकाल ले और उसे काट ले औरसॉस के साथ खाएं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (3)