मसालेदार ग्रेवी पनीर (masaledar gravy paneer recipe in Hindi)

Kanchan Tomer @cook_21660432
मसालेदार ग्रेवी पनीर (masaledar gravy paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर के लिए ग्रेवी बनाने के लिए प्याज़ को काट ले अब प्याज़ के साथ हरी मिर्च,लहसुन, काली मिर्च औरलौंग और अदरक मिलाकर पीस लें इसी प्रकार टमाटर को काटकर भी उसका पेस्ट बना लें
- 2
अभी कढ़ाई में तेल गर्म करके जीरा डालें फिर उसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालकर प्याज़ का पेस्ट डाल दें प्याज़ को अच्छे से भुने उसके बाद टमाटर का पेस्ट डाल दें थोड़ा भुने और अब सारे मसाले मिला दे और अच्छे से चलाएं
- 3
अब इस ग्रेवी में एक चम्मच दही डाल दें और अपने आवश्यकतानुसार पानी डालकर एक उबाल लें
- 4
अब पनीर को छोटे टुकड़ों में काटकर उस ग्रेवी में डाल दें और 5 से 7 मिनट तक पकने दें ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डाल दे
- 5
इस प्रकार हमारा ग्रेवी वाला मसालेदार पनीर तैयार है इसको पूरी के साथ नान के साथ या पराठे के साथ सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13785898












कमैंट्स (24)