आलू फ्रैंकी (बची हुई रोटी से) (aloo frankie recipe in hindi)

#Left
बची हुई रोटी और आलू की सब्जी से बनाए टेस्टी और हैल्दी आलू फ्रैंकी।बच्चों को बहुत पसंद आएगी और रोज़ की रोटी सब्जी से कुछ हटकर बनेगा ।
आलू फ्रैंकी (बची हुई रोटी से) (aloo frankie recipe in hindi)
#Left
बची हुई रोटी और आलू की सब्जी से बनाए टेस्टी और हैल्दी आलू फ्रैंकी।बच्चों को बहुत पसंद आएगी और रोज़ की रोटी सब्जी से कुछ हटकर बनेगा ।
कुकिंग निर्देश
- 1
कड़ाई में तेल गरम करें,तेल गरम होने पर कड़ाई में जीरा,हरी मिर्च,अदरक और लहसुन डालकर सेंक लें ।
- 2
अब कड़ाई में 2 छोटा चम्मचफ्रैंकी मसाला डालें और आलुओं को मैश करके डालें ।मिश्रण में नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें । नोट- यदि आलू की सब्जी है तो उसे गरम कर थोड़ा सा फ्रैंकी मसाला मिक्स कर लें ।
- 3
आलू बन जाने पर बारीक कटा धनिया पत्तियां डालें ।अब एक कटोरी में टोमाटोसाॅस और शेजवान चटनी मिक्स कर लें ।
- 4
बची हुई रोटी पर यह साॅस का मिश्रण स्प्रेड करें और थोड़ा सा चीज़ डालें ।
- 5
अब रोटी के बीचों-बीच आलू का मिश्रण रखें और टमाटर,प्याज़ भी डाल दें ।थोड़ा सा फ्रैंकी मसाला स्प्रिंकल करें ।
- 6
ऊपर से थोड़ा और चीज़ डालकर रोटी के रोल जैसे बनाए । नोट- यदि रोटी के कोने चिपके नहीँ तो थोड़ा सा साॅस लगाकर रोटी को रोल करें।
- 7
तवा गरम करके थोड़ा सा बटर डालें ।बटर मैल्ट होने पर फ्रैंकी को दोनों तरफ़ से अच्छे से सेंक लें ।
- 8
गरमा-गरम आलू फ्रैंकी तैयार है । इसे आप शाम के नाश्ते या ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (6)