पिज़्ज़ा बाॅल (pizza ball recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कप पानी में हम एक चम्मच शक्कर डालेंगे और एक चम्मच ड्राई यीस्ट डालेंगे और 10 मिनट के लिए छोड़
- 2
एक बाउल में मे डेढ़ कप मैदा लेंगे । मैदे बटर डाल कर अच्छी तरह हाथों से मसलते हुए मोयन देंगे अब इसमें यीस्ट वाला पानी डालकर अच्छी तरह दबाते हुए गूंथ लेंगे। अच्छा सॉफ्ट डो बना लेंगे और इसे 2 घंटे के लिए अच्छी तरह से ढक कर रख देंगे ।
- 3
2 घंटे बाद हमारा डो परफेक्ट तैयार है अब हम इसके 5 बराबर से इसकी लोईयाँ तोड़ लेंगे अब इन लोईयों को अच्छी तरह मस कर इसे हम हाथों से दबाते हुए छोटी छोटी पूड़ियों के साइज में बना लेंगे अब इसके ऊपर एक चम्मच पिज़्ज़ा सॉस लगाएंगे उसके ऊपर एक स्लाइस अनियन का रखेंगे इसके ऊपर एक चीज़ क्यूब रखेंगे अब हल्का सा चिली फ्लेक्स, आॅरेगानो बुरक देंगे अब इसे उठाते हुए एक बॉल जैसे बना लेंगे । इसी तरह से सारे पिज़्ज़ा बॉल बना लेंगे ।
- 4
सारे पिज़्ज़ा बॉल्स बन जाने के बाद बेकिंग ट्रे को बटर ग्रीस करेंगे उसके ऊपर पेपर रखेंगे पेपर को भी ग्रीस करेंगे और इसके ऊपर सारे बॉल्स रख लेंगे । अब हम ब्रश की सहायता से दूध की कोटिंग करेंगे। और इनके ऊपर काली तिल बुरक देंगे। अब इसे प्रिहीट ओवन में या फिर बाटी ओवन में रखकर पका लेंगे इसे कम से कम 25 से 30 मिनट बेक करना है तब यह अच्छी तरह पक जाएंगे। साॅस के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- गुजराती खमन ढोकला (gujrathi dhokla recipe in hindi)
- जलेबी बची रोटी से (Jalebi bachi roti se recipe in Hindi)
- रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर मसाला (restaurant style matar paneer
- लेफ्टोवर राइस क्रिस्पी कुरकुरे (Leftover rice crispy Kurkure recipe in hindi)
- बचे हुए नमकीन मिश्रण के नाचोज bache huye namkeen mix ke nachos recipe in Hindi)











कमैंट्स (5)