खुरमा (khurma recipe in Hindi)

#ebook2020
#state12
#post2
खुरमा असम की बहुत प्रसिद्ध मिठाई है,बिहू मै असम मै यह पारंपरिक मिठाइ बनाई जाती है.असम में हर घर में खुरमा बनता है, तो आइए बनाते हैं खुरमा. यह बनाना बहुत ही आसान है. और सभी को बहुत पसंद आते है.
खुरमा (khurma recipe in Hindi)
#ebook2020
#state12
#post2
खुरमा असम की बहुत प्रसिद्ध मिठाई है,बिहू मै असम मै यह पारंपरिक मिठाइ बनाई जाती है.असम में हर घर में खुरमा बनता है, तो आइए बनाते हैं खुरमा. यह बनाना बहुत ही आसान है. और सभी को बहुत पसंद आते है.
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा डालें और इसमें घी का दे, और अच्छी तरह मिक्स कर लें. हथेलियों के बीच में आटे को अच्छी तरह रगड़ रगड़ कर मिलाए. इसे खुरमा खास्ता बनेगा.
- 2
फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डाल कर मैदा को सन ले.
मैदा न तो ज्यादा सख्त होना चाहिए नहीं ज्यादा मुलायम.मिडियम मैदा सने. - 3
मैदा गूंदने के बाद इसे ढककर 10-15 मिनट के रख दें.
- 4
15 मिनट बाद मैदा को फिर से अच्छे से गूंद लें और दो लोइयों में बांट लें.
- 5
फिर एक लोई को बेलन से मोटी रोटी के आकार में बेल लीजिए.
- 6
इस रोटी को चाकू के सहारे मनचाहे शेप के टुकड़े काट लीजिए. (सबसे पहले रोटी पर सीधे-सीधे चाकू चला लें फिर इस पर तिरछा चाकू चला लें. ऐसा करने से आटे के डायमंड शेप के टुकड़े काटे जा सकते हैं.)
इसी तरह दूसरी लोई से छोटे-छोटे टुकड़े काट लें. - 7
कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच में गरम होने के लिए रख दें.
- 8
तेल गरम हो जाये तो इसके बाद कड़ाही के तेल में थोड़ा-थोड़ा करे मैदे के टुकड़े डालकर चलाते हुए तलें. ध्यान रखें इस दौरान आंच धीमी कर दें.हल्के आंच पर खुरमा को लाल लाल तल ले.
- 9
अब पैन में चीनी और आधा कप पानी डालकर मीडियम आंच पर चाशनी बनाने के लिए रखें.
- 10
चाशनी को बीच-बीच में चलाते रहें. इसमें इलायची पाउडर और नींबू डालें.
- 11
8-10मिनट बाद चाशनी की एक बूँदएक चम्मच में लेकर उंगली अंगूठे के बीच रखकर देखें. अगर यह इसमें मोटी तार बन रही है तो समझिए चाशनी तैयार है.
- 12
अब चाशनी में खुरमा डाल कर अच्छे से मिलाते जाइए. 1-2 मिनट बाद आंच बंद कर दें और खुरमा और चाशनी को चलाते रहें.
- 13
पैन को स्टोव से हटा लें और इसे अच्छी तरह से चलाते हुए ठंडा कर लें. आप पाएंगे कि एक समय के बाद चाशनी ठंडी हो जाएगी खुरमा पर चीनी की कोटिंग चढ़ जायेगा.
- 14
खुरमा तैयार हैं. ठंडा होने के बाद खाएं और खिलाएं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (4)