स्ट्रॉबेरी पिंक पुडिंग (strawberry puding recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले parle-g की बिस्कुट मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर बना लें फिर उसमें दो चम्मच पीला मक्खन डालकर उसे अच्छे से मिला ले।
- 2
अब दो कटोरी दूध गैस पर चढ़ाकर उसमें दो चम्मच आरारोट आधी कटोरी चीनी आधा चम्मच वनीला एसेंस डालकर बराबर चलाते रहें जब तक वह गाढ़ा ना हो जाए।
- 3
अब एक कटोरी गर्म पानी में दो चम्मच जिलेटिन पाउडर स्टॉबरी एसेंस और लाल खाने वाले रंग की एक बूँदडालकर घोल बना लें।
- 4
अब पकाया गया दूध और जेली को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- 5
फिर एक पुडिंग बाउल में सबसे पहले बिस्कुट की लेयर फिर पकाए गए दूध का मुज की लेयर और फिर जेली की लेयर लगाएं उस पर चेरी या टूटी फ्रूटी से सजाएं और दो चम्मच स्टॉबरी सिरप उस पर डाल दें।
- 6
आपकी ठंडी ठंडी स्टोबेरी पुडिंग तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13865896




कमैंट्स