स्टफ्ड कुलचा (stuff kulcha recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैंदे में 2 चम्मच तेल और नमक डालकर नरम आटा गूँथ लेंगे। फिर उसे ढक कर 10 मिनट तक रेस्ट देंगे।
- 2
एक बाउल में उबले हुए आलू लेंगे उसे अच्छे से मैश कर लेंगे। फिर उसमें प्याज,लाल मिचॅ पाउडर,धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर,अजवाइन,गरम मसाला,नमक,धनिया पत्ती और कद्दूकस कीया हुआ चीज़ डालकर मिला लेंगे।
- 3
अब आटे की लूइ बनायेगे और छोटी रोटी बेलेंगे। फिर उसमे आलू का मिक्स 2 चम्मच जीतना डालेंगे और कचौडी के जैसे बनाकर ओवल शेप में बेलेंगे। उस पर थोडी कटी हुई धनिया पत्ती और कलौंजी डालकर एक बेलन चला लेंगे ताकी वे अच्छे से चिपक जाये।
- 4
तवे को तेज आंच पर गरम करेंगे और बेले हुए कुलचे की दुसरी और पानी लगाकर उसे तवे पर रखेंगे और गैस की आंच को धीमी कर लेंगे। ऐसा करने से कुलचा तवे पे अच्छे से चीपक जाता है।
- 5
इसे 2 मिनट धीमी आंच पर पकायेंगे फिर उसको तवे के साथ उलटा करके सीधा गैस पर सेंकेगे।
- 6
इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे और थोड़ा बटर लगायेंगे। तैयार है गरमागरम कुलचा इसे रायता के साथ या छोले के साथ सॅव करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (2)