रगड़ा चाट (Ragda chaat recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई लें उसमे 1 चम्मच तेल डाले। तेल गरम होने पर जीरा डालें फिर अदरक ओर हरीमिर्च डाल कर चलाये। अब एक कटी हुई प्याज़ डालकर भूरा होने तक भूने फिर हल्दी और धनिया पाउडर डाल कर चलायें।
- 2
अब इसमें टमाटर डाल दें। एक चम्मच नमक डालकर मिक्स करें ओर सॉफ्ट होने तक भूने। फिर काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला ओर गरम मसाला डाल कर मिक्स करें।
- 3
अब उबले हुए सफेद मटर डाल दें। ओर उबाल आने दें। फिर गैस का फ्लेम ऑफ कर दे।
- 4
अब एक प्लेट में पानी पूरी वाली 3-4 पूरी crush करके डाले। फिर तैयार किया मटर 1 कलछी डाल दें। फिर कटी हुई प्याज, खीरा, इमली की 2 चम्मच चटनी, ओर 2 चम्मच दही डाल दे।
- 5
फिर टमाटर, 1 चम्मच हरी चटनी, अनार के दाने, ओर नमकीन सेव डाल दें। मखाने ओर धनिये की पत्ति से डेकोरेट करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13900130









कमैंट्स