कटोरी ढोकला (Katori Dhokla recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन लें उसमे 1 कटोरी बेसन, 1 चम्मच सूजी, 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चुटकीनमक, 1/2 कटोरी दही डालकर मिक्स कर लें।
- 2
अब इस मिश्रण में 1/2 कटोरी पानी डालकर थिक बैटर तैयार कर लें ओर 10 मिनेट के लिए ढक कर रख दें।
- 3
10 मिनेट बाद बैटर को एक बार फिर मिक्स कर लें। अब किसी भी size की कटोरी लें और उसे ग्रीस कर लें। अब कटोरी को 1/4 बैटर से fill कर दें।
- 4
अब एक बड़ा बर्तन लें उसमे पानी डालकर गरम कर लें अब उस बड़े बर्तन पर हल्के तले की प्लेट या जालीदार प्लेट रख दें फिर उसमें कटोरी को भी प्लेस कर दे और 10 मिनेट तक ढक कर रख दें। 10 मिनट बाद देखे आपका फूला फूला ढोकला रेडी है
- 5
अब इन ढोकले को ठंडा होने के लिए रख दें। अब तड़के के लिए एक पैन लें उसमे 1 चम्मच तेल गरम होने दें। तेल गरम होने पर 1 चम्मच राई के दाने, हरी मिर्च, करी पत्ता डालकर चलायें। 1 कटोरी पानी डाल दें साथ मे 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच नींबू का रस डालकर उबाल आने दे फिर इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
- 6
कटोरी में से ढोकले को निकाल लें और तड़का डालकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (3)