मावा समोसे (Mava Samose recipe in Hindi)

#Tyohar
मावा समोसे सभी को बहुत पसंद होते है दिवाली के त्योहार में इनको बनाकर खाने का आनंद उठाए।
मावा समोसे (Mava Samose recipe in Hindi)
#Tyohar
मावा समोसे सभी को बहुत पसंद होते है दिवाली के त्योहार में इनको बनाकर खाने का आनंद उठाए।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक भगोने में शक्कर और पानी डालकर चाशनी बना ले (चाशनी बिना तार की बनानी है बस चाशनी गाढ़ी हो जाए गैस बंद कर दो) इसमें थोड़ा सा केवड़ा जल डालकर चला दो चाशनी को गुनगुना कर लो।
- 2
एक कटोरे में मैदा उसमें घी डालकर मिक्स कर दे और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूथ ले और १०-१५ मिनट रख दे। दूसरे कटोरे में मावा ले उसमें शक्कर,इलायची पाउडर, सभी मेवा डालकर मिक्स कर ले। फिर आटे की लोई काट ले। फिर एक लोई लेके उसको बेल ले बीच से आधा काट के फिर एक हिस्सा लेके उसको समोसे का आकार देके उसमें मावा भर दे और समोसा तैयार कर ले।
- 3
तैयार समोसो को गरम तेल में फ़्राई कर ले और गुनगुनी चाशनी में ५ मिनट के ले डालदे फिर निकाल के प्लेट पर रख दे।
- 4
मावा समोसे बनकर तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स