तीखे गोलगप्पे
कुकिंग निर्देश
- 1
पूरी बनाने के लिए-सूजी,आटा, नमक डालकर अच्छे से मिला लें इसके बाद इसको आटे की तरह गूँथ लें। इसके बाद छोटी लोई लेकर रोटी की तरह बेल लें और इसको गोल काट लें।
- 2
काटने बाद कड़ाही में तेल गर्म करें।तेल गर्म होने पर उसमें इन पुरियों को सुनहरा होने तक शेक लें।
- 3
भरावन सामग्री-आलू और मटर को उबाल लें मटर में नमक डाल दें ।मटर,आलू उबल जाने के बाद आलू को छील कर अच्छे से मैश कर लें,अब इसमें मटर चाट मसाला काला नमक,नमक स्वादनुसार डाल दें। इसके बाद हरा धनिया और नमकीन सेव डाल दें।
- 4
पानी के लिए- इमली को उबालकर उसका पेस्ट बना लें,हरा धनिया,मिर्च,पुदीना,का पेस्ट बना लें ।इसके बाद पानी में इस पेस्ट को डाल दें ।इसके बाद नमक और जलजीरा को स्वादनुसार डाल दें।
- 5
तीखे गोलगप्पे खाने के लिए तैयार।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14093317









कमैंट्स