हैदराबादी ईरानी चाय (Hyderabadi Irani chai recipe in hindi)

Preeti Choubey @cook_19315158
हैदराबादी ईरानी चाय (Hyderabadi Irani chai recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पतीले में एक गिलास पानी डालकर गर्म करें
- 2
एक पतीले में एक गिलास दूध डालकर गर्म करें
- 3
फिर उसमें एक चम्मच मिल्क मेड डालें और एक चम्मच मिल्क पाउडर डालें और दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं
- 4
जब तक दूध गाढ़ा होगा जब तक दूसरे पतीले में जो पानी उबल रहा है उसमे पत्ती डालकर या चाय पत्ती का पाउडर डालकर स्ट्रांग होने तक पकाएं और इसमें दो इलायची भी डालें जब यह पानी डार्क ब्राउन कलर का हो जाए तो इसे बंद कर दें
- 5
जिस कप में चाय को सर्व करना हो उसमें पहले पहले ब्राउन लिक्विड डाले
- 6
फिर इसके ऊपर से दूधवाला लिक्विड डालें
- 7
ऊपर से मलाई डालें और ऐसे ही रस्क के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14225678













कमैंट्स (2)