विंटर स्पेशल
गाजर बर्फी
कुकिंग निर्देश
- 1
बर्तन में दूध उबालने के लिए रखें, दूध में उबाल आने पर इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए और थोड़ी थोडी देर में चलाते रहिए...
काजू-पिस्ते को बारीक टुकड़ों में काट लीजिए इलायची को छील कर पाउडर बना लीजिए. मावा को क्रम्बल कर लीजिए.
- 2
गाजर में दूध के अच्छे से सूख जाने पर इसमें घी डाल दीजिए.और 3-4 मिनिट तक लगातार चलाते हुए भून लीजिए.
गाजर के भून जाने पर इसमें चीनी डालकर मिक्स कीजिए और गाजर का रस खत्म हो जाने तक इसे चलाते रहें. गाजर में जूस बहुत कम रह जाने पर, इसमें मावा डाल कर मिक्स कीजिए, और लगातार चलाते हुए गाजर को तब तक भूनें जब तक इसका रस समाप्त न हो जाए.
- 3
गाजर के अच्छे से ड्राई हो जाने पर इसमें काजू का पाउडर, काजू के टुकडे़,किशमिश, इलायची पाउडर डालकर मिक्स किजिए. बर्फी बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए. एक प्लेट लीजिए, इसे घी लगाकर चिकना कीजिए. अब इस प्लेट में गाजर की बर्फी डाल कर एक जैसा करते हुये फैला दीजिए ऊपर से कटे हुए पिस्ते डालकर इसकी गार्निश कीजिए.
- 4
बर्फी को ठंडा होने के लिए रख दीजिए और ठंडा हो जाने और जमने पर बाद इसे मनपसंद टुकडों में काट कर सर्व कीजिए.
गाजर की बर्फी को फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- आटे का चॉकलेट केक(Atta ka chocolate cake recipe in Hindi)
- व्हीट प्लम केक (Wheat plum cake recipe in hindi)
- गाजर,मटर,गोभी की सब्जी (Gajar matar gobhi ki sabzi recipe in hindi)
- पत्ता गोभी मोमो (Patta gobhi momo recipe in hindi)
- मक्के की रोटी और शाही पनीर मसाला (Makke ki roti aur shahi pneer masala recipe in hindi)








कमैंट्स