गुड वाले चावल (gur wale chawal recipe in Hindi)

Swaranjeet Kaur Arora @cook_with_swaran
गुड वाले चावल (gur wale chawal recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को धोकर 10 मिनट के लिए भीगा कर रख दें। अब इसमें डेढ़ कप पानी,1 चम्मच घी डालकर 80% पका लें।
- 2
गुड को छोटे टुकड़ों में काट लें। आधा कप पानी डालकर इसे भिगा दें।
- 3
उबले हुए चावलों को कांटे वाले चम्मच से अलग अलग करें। अब इसमें गुड़ का पानी मिक्स करें। गैस ऑन करें, धीमी आंच पर इसे 3 से 4 मिनट पकाएं।
- 4
अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे मिलाएं।चावल को धीमे हाथों से बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह नीचे ना लगे।
- 5
इसमें एक चम्मच घी डालें, अच्छे से मिक्स करें और गैस बंद कर दें।इसे ढककर 3 से 4 मिनट ऐसे ही रहने दें।
- 6
स्वादिष्ट गुड़ के चावल बन कर तैयार हैं।इन्हें गरमागरम सर्व करें।
- 7
मैंने चावल की आधी मात्रा में गुड़ लिया है, यदि आप ज्यादा मीठा खाना पसंद करते हैं तो आप गुड़ की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
समान रेसिपी
यह रेसिपी कुकपैड United States में भी उपलब्ध है:
Jaggery Rice (Gur Wale Chawal)
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14273978















कमैंट्स (4)