फ्राइड ढोकला (Fried Dhokla recipe in Hindi)

#dec हेलो दोस्तों आज मैं ले कर आई हूं आपके लिए फ्राइड ढोकले की रेसिपी जो बिल्कुल झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं और वह भी बिल्कुल कम सामग्री में तो आइए देखते से कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए हमें क्या-क्या चाहिए
फ्राइड ढोकला (Fried Dhokla recipe in Hindi)
#dec हेलो दोस्तों आज मैं ले कर आई हूं आपके लिए फ्राइड ढोकले की रेसिपी जो बिल्कुल झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं और वह भी बिल्कुल कम सामग्री में तो आइए देखते से कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए हमें क्या-क्या चाहिए
कुकिंग निर्देश
- 1
फ्राइड ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सूजी दही नमक और हल्दी मिलाकर एक घोल बना ले फिर उसमें आधा गिलास पानी डालकर अच्छे से मिक्स करके कटोरे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए
- 2
फिर एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें आधा गिलास पानी डाल दें और उसके अंदर एक स्टैंड रख दें और पानी को गर्म होने दे तब तक सूजी के घोल को एक बार फिर से अच्छी तरह मिला लेंगे और उसमें एक चम्मच रिफाइंड तेल डाल दें फिर ईनोडालकर फटाफट फेटे और एक कटोरे में हल्का सा तेल लगाकर कढ़ाई में स्टैंड के ऊपर रख देंगे
- 3
ढोकले के घोल को कटोरे में डालते ही कढ़ाई में ऊपर से एक ढक्कन लगा देंगे और 15 मिनट तक ढोकले को पकने देंगे 15 मिनट के बाद गैस बंद कर दें और कटोरे को बाहर निकालकर ढोकला को ठंडा करके उसे अपने मनपसंद आकार में काट लें
- 4
फिर कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे और उसमें कड़ी पत्ता, काला सरसों हरा मिर्च और प्याज़ डालकर हल्का सा गुलाबी होने तक भूने साथ ही साथ प्याज़ में एक चुटकी नमक और एक चुटकी हल्दी डाल दें ताकि प्याज़ में भी हल्का नमक का टेस्ट आ जाए और जैसे ही प्याज़ भून जाए गैस बंद कर दे और सभी ढोकले को कढ़ाई में डालकर प्याज़ के साथ मिला ले बस तैयार है हमारा फ्राइड ढोकला आप इसे किसी भी चटनी सॉस के साथ खा सकते हैं थैंक यू
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (4)