शाही पनीर (Shahi Paneer recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारी सब्ज़ी को काट ले जैसे टमाटर प्याज़ मिर्च फिर एक कड़ाई ले उसमें तेल/घी डाल कर जीरा राई से तड़का दे और उसमें टमाटर,प्याज़,मिर्च डाल कर फ्राई करें । फ्राई होजाये तो उसको निकाल कर ठंडा कर ले ।
- 2
ठंडा होजाये तो उसको मिक्सर में पीस में बारीक एकदम अगर खड़ा हो तो थोड़ा दूध मिला कर पीसे ।
- 3
उसके बाद कड़ाई में थोड़ा मक्खन डाल कर क्यूब में पनीर काट कर पनीर को फ्राई करें ।
- 4
उसके बाद कड़ाई में लगभग 2 चम्मच घी और मक्खन को मिला कर सब्ज़ी बनाना है तो अच्छे से घी मक्खन होजाये उसमे राई, सूखा लाल मिर्च, तेज़ पत्ता डाल कर तड़का दे ।
- 5
और फिर प्यूरी जो मिक्सर में पीसे है उसको कड़ाई में डाल कर 5 मिनट तक चलाये उसके बाद उसमें लगभग 1 गिलास दूध,1 कटोरी मलाई डाले और चलाते रहे ।
- 6
अच्छे से चलाने के बाद उसमें हल्दी, काली मिर्च, कसूरी मेथी, कश्मीरी लाल मिर्च,गरम मसाला,शाही पनीर मसाला और नमक डाल कर चलाये और फिर ऊपर से दो चम्मच मेयोनेज़ डाल कर चलाये फिर फ्राई पनीर डाल कर 5-8 मिनट के लिए ढक दे अच्छे से पक जाए तो ऊपर से धनिया डाल कर सर्व करें (सर्विंग के लिए चीज़ भी डाल सकते हैं ।तौयार है गर्म गरम शाही पनीर ।😋😋
- 7
शाही पनीर जीरा राइस और नॉन रोटी के साथ अधिक अच्छा लगता है आप भी जरूर ट्राय करे ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (2)