बीटरूट फज (beetroot fudge recipe in Hindi)

#laal
फज एक प्रकार की मिठाई है जिसे दूध, शक्कर और फ्लेवर को मिलाकर तैयार किया जाता है। यह क्रीमी होता है और सबको पसंद आता है। लाल रंग का यह फज मैंने बीट रूट से बनाया है। इसमें कृत्रिम रंग का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया है। बीट का प्राकृतिक रंग लाल है और हम इसे अपने खाने में नैसर्गिक रंग के बतौर भी इस्तेमाल करते ही है। आजकल जब लौंग हेल्थी खाने की तरफ झुके है तो क्यों ना हम अपनी मिठाई को भी एक हेल्थी टच दे। आप इसमें शक्कर का प्रमाण कम ज्यादा कर सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
बीट को छिलके निकाल कर टुकड़ों में काट लें। अब इसे मिक्सी में पीस लें।
- 2
कढ़ाई में घी डाल कर पिसी हुई बीट डालें। इसे धीमी आंच पर भूनें।
- 3
अब इसमें दूध डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- 4
दूध जब पूरी तरह से घुलकर तैयार हो जाए तब किसा हुआ पनीर डाले।
- 5
अब कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिलाएं। शक्कर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 6
जब शक्कर का घुल जाए और मिश्रण गोले जैसा बन जाए तो आंच से हटा ले।
- 7
ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ते रखकर इसे ठंडा या गरम सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स