मेथी मटर मलाई (methi matar malai recipe in Hindi)

#hara
सर्दियों में बनने वाली सबकी पसंदीदा ,आसान और फटाफट बनने वाली स्वादिष्ट सब्जी
मेथी मटर मलाई (methi matar malai recipe in Hindi)
#hara
सर्दियों में बनने वाली सबकी पसंदीदा ,आसान और फटाफट बनने वाली स्वादिष्ट सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
मेथी को को अच्छी तरह साफ करके बारीक काट लें और अच्छी तरह धोकर पानी निकलने के लिए रख दें।
- 2
हरी मटर के दानों को भी धो कर अलग रख लें।
- 3
किसी पैन या कड़ाही में घी गर्म करें और हींग, जीरा, अदरक,मिर्च डालकर 1 मिनट भूनें। उसके बाद मटर के दाने हल्के नमक, एक चुटकी चीनी,लाल मिर्चऔर धनिया पाउडर के साथ छौंक दें। करीब 5 मिनट में दाने अच्छी तरह गल जाएंगे।
- 4
मटर गल जाने पर कटी हुई मेथी डालें और 1 मिनट के लिए ढककर पकाएं।
- 5
1 मिनट के बाद मेथी को लगातार चलाते हुए तेज आंच पर पकाएं।2-3 मिनट में मेथी पूरी तरह गल जाएगी अब इसमें मलाई गरम मसाला काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- 6
इस समय सब्जी को बहुत ज्यादा ना पकाएं। अगर आप थोड़ी ग्रेवी रखना चाहते हैं तो थोड़ा दूध मिला सकते हैं। बस बहुत ही स्वादिष्ट मेथी मटर मलाई तैयार है गरमा गरम रोटियों के साथ इस का आनंद उठाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (11)