तंदूरी वेजटेबल्स पनीर टिक्का (tandoori vegetables paneer tikka recipe in Hindi)

तंदूरी वेजटेबल्स पनीर टिक्का (tandoori vegetables paneer tikka recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री एकत्रित करें।प्याज़, शिमला मिर्च को बड़े चोकोर टुकड़ों में काट लें। ब्रोकोली, फूल गोभी और गाजर को गरम पानी में नमक डाल के 5 मिनट के लिए उबाल लें और एक कपड़े पर डाल के सूखा लें। टमाटर और प्याज़ के टुकड़े अलग रखें।
- 2
मेरीनेशन तैय्यार करें। एक बॉल लें । दही का पानी अलग करें अब दही में सभी सूखे मसाले, लहसुन अदरक का पेस्ट, गरम मसाला, काली मिर्च, चाट मसाला, बेसन,चीज़, बार्बिक्यू सॉस डाले, 1/2 नींबू का रस निचोड़ दें।नमक स्वादानुसार डालें और मिक्स कर लें।
- 3
मिक्स करें मेरीनेशन में सब्ज़ियाँ ब्रॉकली, शिमला मिर्च, फूल गोभी, गाजर, और पनीर डालें और लगभग 2घंटे के लिए फ़्रीज़ में रख दें।ध्यान रहे प्याज़ और टमाटर बाक़ी सब्ज़ियों के साथ ना मिक्स करें और तंदूर में डालने से पहले ही बाक़ी सब्ज़ियों के साथ मेरीनेशन में डाले ताकि वो पानी ना छोड़ें।
- 4
तंदूर में डालने के लिए लोहे की सींख ले (जिसमें लकड़ी का हैंडल हो)उसमें सभी सब्ज़ियाँ पीरों लें।ब्रश की मदद से तेल या घी से सब्ज़ियों पर एक कोट लगायें
- 5
गैस चालू करने से पहले बर्नर के चारों तरफ़ फ़ोईल लगा लें ताकि मेरीनेशन बर्नर को गंदा ना करें। अब बर्नर ऑन करें उस पर कोई भी ग्रिल ट्रे रखें(आप गैस तंदूर की, अवन की ग्रिल इस्तेमाल कर सकते हें)
- 6
अब तंदूर की ग्रिल पर सभी सब्ज़ियों को धीमे से मध्यम आँच पर सेंके।
- 7
गहरा भूरा होने पर तंदूरी सब्ज़ियों को गर्म सर्व करें। ऊपर से चाट मसाला और नींबू निचोड़े और हरी चटनी या बार्बिक्यू सॉस के साथ परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (6)