मेथी मटर मलाई (methi matar malai recipe in Hindi)

मेथी मटर मलाई (methi matar malai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मेथी को धोकर पानी निचुड़ने रख दे ।
- 2
मटर को छील लें । कड़ाई में पानी निचुड़ जाने पर मेथी को थोड़ा ड्राई रोस्ट कर ले ।
- 3
अब एक कढ़ाई में तेल डालें गरम होने पर उसमे सारे खड़े मसाले डाल दे अब अदरक लहसुन को डालकर हल्का भुने।
- 4
अब उसमे प्याज़ और टमाटर डाले और थोड़ा गल जाने तक भून लें और गैस बंद कर दे।
- 5
प्याज अदरक लहसुन को ठंडा होने पर उसको महीन पीस ले ।एक महीन पेस्ट बना ले । पीसने से पहले उसमे से तेज पत्ता निकल ले ।
- 6
अब कड़ाई में तेल डालें और पेस्ट डालकर भुने अब उसमे सारे सूखे मसाले डालकर तेल छोड़ने तक भूने अब उसमे मलाई डालकर अच्छे से भुने।
- 7
अब उसमे मटर डालकर भून लें और ग्रेवी लगाए अब उसमे नमक डालकर थोड़ी देर पकने दे और अब उसमे मेथी डाल दे और 5 मिनट पकने दे और ऊपर से कसूरी मेथी डालकर गैस बंद कर दे। ऊपर से हरा धनिया डाले ।
- 8
लीजिये आपकी मेथी मटर मलाई टेस्टी सब्जी खाने के लिए तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (2)