लेट्यूस सूप (Lettuce soup recipe in Hindi)

#GA4
#week20
विटामिन के, ई और आयरन से भरपूर लेट्यूस के खूबसूरत से पत्ते स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आमतौर पर इन्हें सलाद के पत्तों के रूप में जाना जाता है। इनका प्रयोग सैंडविच, सलाद और चाइनीज व्यंजनों के साथ तो होता ही है लेकिन इसका सूप भी बेहद स्वादिष्ट होता है। वक्त बेवक्त लगने वाली छोटी-छोटी भूख के समय आप इस सूप का आनंद उठा सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
लेट्यूस के पत्तों को अच्छी तरह धोकर रफली काट लें।
- 2
एक पैन में1/2 चम्मच बटर गर्म करें और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर भून लें।
- 3
इसमें उबला हुआ आलू मसाला कर मिलाएं उसके बाद मटर के दाने डाल दें।
- 4
एक कप पानी और लेट्यूस के पत्ते डालकर 5 मिनट ढककर पकाएं।
- 5
5 मिनट के बाद मिश्रण को ठंडा करके मिक्सर में बारीक पीस लें।
- 6
अब बचा हुआ बटर पैन में गर्म करें और पिसे हुए मिश्रण को उस में डालकर 1 मिनट तक भून लें। अब इसमें करीब डेढ़ कप पानी डालकर एक उबाल दे दें।
- 7
बस सेहतमंद और स्वादिष्ट लेट्यूस का सूप तैयार है। मिले-जुले सीड्स मिलाएं और सूप का आनंद उठाएं।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)