स्प्रिंग रोल
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारे सब्जिओ को धोकर पतला लम्बा काट लें. और इसे कड़ाई में भून लेंगे. फिर इसमें सारे ऊपर लिखें सारे मसाले डाल देंगे और लास्ट में सॉस डालदेंगे.
- 2
अब मैदा में नमक मोयन और बेकिंग पाउडर डालकर मिला लेंगे. और पानी की सहायता से गूंद लेंगे. पर थोड़ा नरम मैदा गुंदना है. और इसकी छोटी छोटी लोई बना लेंगे. अब एक लोई को थोड़ा बेलना है फिर उसके ऊपर तेल और सूखा मैदा छिड़कना है फिर उसके ऊपर एक और लोई का बेला हुआ डालना है फिर वही प्रोसेस फॉलो करना है. ऐसा तीन बार करना है.फिर ये तीनो लेयर को एक साथ बेलना है.
- 3
अब इसे तवा पर डालकर इसका कच्चापन हटाना है फिर निकले. फिर इसके सारे शीट को अलग करले
- 4
अब एक शीट लें फिर उसमे मसाला डाल कर रोल कर लें और उसके किनारे में मैदा का घोल से शील कर दें.
- 5
अब सारे रोल्स बना कर त्यार कर लें. फिर इसे तले.. और इसे गरमा गर्म सर्व करे सॉस या मोमोज़ की चटनी के साथ..
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (9)