मखाना रेवड़ी(Makhana revdi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सफेद तिल को कढाई में डाल एक दो मिनट भुन लें। किसी प्लेट में निकाल ले ।अब कढ़ाई में मखाने को डाल भुन लें। उसे भी किसी प्लेट में निकाल लें।
- 2
अब सबसे पहले हमें गुड़ की चाशनी तैयार करनी है। उसके लिए कढ़ाई में गुड़ डालें। आधा कप पानी डालें। लगातार चलाते हुए गुड़ को पिघलने दें ।जब गुड़ का रंग बिल्कुल चेंज हो जाए तब आप किसी कटोरी में पानी डाल कर उसके ऊपर दो बूँदगुड़ डालकर देखें। अगर वह बूंदे टाइट होगी तो इसका मतलब हमारी गुड़ की चाशनी तैयार है।
- 3
अब गैस बंद कर दें। एक चम्मच घी डाल दें ।मखाने डाल दे। अच्छी तरह मिला लें बड़े से परात में भुने हुए सफेद तिल को फैला लें। उसके ऊपर मखाने का मिश्रण डाल दें ।गरम गरम ही चम्मच की सहायता से तिल और मखाने को मिला लें।
- 4
हल्का सा ठंडा होने पर हाथों से मखाने को अलग अलग कर ले नहीं तो यह सब आपस में चिपक जाएंगे। बस तैयार है हमारा मखाना रेवरी ।यह बहुत ही क्रंची और टेस्टी लगता है। एक बार आप लौंग भी जरूर ट्राई करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (19)