चीले की सब्जी(chile ki sabji recepie in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक बाउल में बेसन लेंगे और उसमें एक चम्मच नमक, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर और सौंफ डाल देंगे और उसको मिक्स कर देंगे।
- 2
अब उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उसको मिक्स करके उसका घोल बना लेंगे।
- 3
अब तवे को गैस पर चढ़ाएंगे और उस पर तेल लगा देंगे और उस पर बेसन के घोल को डालकर गोल-गोल फैला देंगे और उसे एक तरफ से सीकने देंगे।
- 4
अब चारों तरफ तेल लगा देंगे और उसे पलट कर दूसरी तरफ से सीकने देंगे और उसे सीकने के बाद गैस बंद कर उतार कर रख लेंगे।
- 5
अब कढ़ाई में दो चम्मच तेल गरम करेंगे और उसमें हींग, जीरा डालेंगे। एक कटोरी में नमक, मिर्ची, हल्दी, धनिया पाउडर सब को मिक्स करके उसमे थोड़ा पानी मिलाकर उसे कढ़ाई में डाल देंगे।
- 6
मसाले को पकाकर उसमें दही को घोल कर डाल देंगे और उसे लगातार चलाते हुए पका लेंगे।
- 7
और अब उस में उबाल आने पर चीले के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसमें डाल देंगे।
- 8
उसे 5 मिनट तक उबाल आने तक पका लेंगे। अब हमारी चीले की सब्जी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




























कमैंट्स