भंडारे वाली आलू की सब्ज़ी (Bhandare wali aloo ki sabzi recipe in hindi)

#Feb2
ये रेसिपी सबको पसंद आती है।
भंडारे वाली आलू की सब्ज़ी (Bhandare wali aloo ki sabzi recipe in hindi)
#Feb2
ये रेसिपी सबको पसंद आती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम चीजों को अच्छी तरह से इक्कठाकर ले । उसके बाद हम सब्जियों को काट लेंगे।
- 2
सबसे पहले हम एक बड़ी कड़ाई लेंगे।उसमे तेल दाल के गरम होने दे।उसके बाद थोड़ी राई ओर थोड़ा जीरा डाले। उसके बाद गैस की आंच धीमी करके उसमे आचार मसाला डाले। आचार मसाला डालते ही हमे उसमे टोमेटो को मिलाना है।
- 3
२ मिनिट तक टोमाटोको पकाए।उसके बाद हमे उसमे सारे मसाले डालेंगे। हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनियां पाउडर और नमक मसाले को डाले। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें ओर पकने दे ।जब तक पूरा तेल छूट ना जाए तब तक पकाए।
- 4
उसके बाद उसमे हम आलू को एड करेंगे। उसे भी अच्छी तरह से हिला ले ।ओर पकने दे ।उसके अंदर आधी गिलास पानी डाल दे। ताकी आलू अच्छी तरह से पक जाए।
- 5
१० मिनिट मे हमारा आलू पक चुका है।अगर आपके आलू अभी पके नहीं है तो थोड़ा पानी ओर मिलाकर पकने दे।अब हम उसमे गुड डालेंगे। ओर थोड़ी धनिया पत्ती भी मिलाएंगे।
- 6
२-३ मिनिट उसे पकने दे। अब हमारी भंडारे वाली आलू की सब्ज़ी तैयार है। अब हम सर्विग बाउल में निकाल के उसमे थोड़ी ओर धनिया पत्ती डाल दे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स