कटहल की सब्ज़ी

#Feb2
मुझे कटहल की सब्ज़ी बहुत पसंद है। यह रस्सेदार कटहल की सब्ज़ी मैंने अपनी मौसी से सीखी है।
कटहल की सब्ज़ी
#Feb2
मुझे कटहल की सब्ज़ी बहुत पसंद है। यह रस्सेदार कटहल की सब्ज़ी मैंने अपनी मौसी से सीखी है।
कुकिंग निर्देश
- 1
कटहल के टुकड़ों को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें।
- 2
1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा नमक लगाकर 15-20 मिनट तक अलग रख दें।
- 3
सरसों के तेल को गरम कर कर, कटहल के टुकड़ों को बैचेस में हल्का सुनहरा होने तक तल लें, टिश्यू पेपर पर निकालकर अलग रख लें।
- 4
प्याज़ और अदरक- लहसुन को मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
- 5
प्रेशर कुकर में बचे हुए सरसों के तेल को गरम करें, पीसा अदरक - लहसुन - प्याज़ का मसाला डालकर भूनें। थोड़ी हल्दी, लाल मिर्च और जीरा पाउडर डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- 6
टमाटर को मिक्सर जार में डालकर पीस लें और कढ़ाई में डालकर भूनें। आमचूर पाउडर और नमक डालकर पानी छूट जाने तक भून लें।
- 7
अब फ्रायड कटहल के टुकड़ों को मसाले में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- 8
आव्यकतानुसार पानी, गरम मसाला डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें। 3-4 सीटी आ जाने तक पकाएं।
- 9
हरा धनिया डालकर सजाएं, पूरी / पराठे / रोटी / चावल के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- भंडारे वाली आलू सब्जी(Bhandare wali aloo ki sabzi recipe in Hindi)
- भंडारे वाली आलू की सब्जी(Bhandare wali aloo ki sabzi recipe in Hindi)
- कटहल की सब्जी (kathal ki sabzi recipe in hindi)
- कटहल की सब्ज़ी(kATHAL KI SABZI RECIPE IN HINDI)
- भंडारे वाली आलू की सब्जी (Bhandare wali aloo ki sabzi recipe in hindi)

















कमैंट्स (16)