कैबेज रोल पकौड़ा (Cabbage roll pakoda recipe in Hindi)

#vp यह बहुत ही इजी डिश है,, आप भी यह डिश एक बार जरूर बनाएं ।
कैबेज रोल पकौड़ा (Cabbage roll pakoda recipe in Hindi)
#vp यह बहुत ही इजी डिश है,, आप भी यह डिश एक बार जरूर बनाएं ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पत्तागोभी को अच्छे से धो लें और एक बड़े बर्तन में पानी को उबलने दें। पानी में उबाल आने के बाद, उसने चुटकी भर नमक डालें और पत्तागोभी को ५मिनट उबाल लें। फिर हल्का ठंडा होने के बाद गोभी के पत्ते अलग कर ले।
- 2
अब हम,, मसाला तैयार करते हैं,, एक कड़ाई मे तेल गरम करके उसमें जीरा,, डाल कर भूनें,, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें,आलू को मसाला कर डालें,, नमक डालें और अमचूर पाउडर भी डाल कर भूनें,, भूनने के बाद मसाले को हल्का ठंडा कर ले।
- 3
अब एक बाउल मे बेसन,, नमक पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें और पकौड़े जैसा घोल बना लें।
- 4
अब एक पत्ते को लेकर,, उसमें मसाले को रखकर,, फोटो की तरह पैक करें।
- 5
सारे रोल को इसी प्रकार पैक कर लें
- 6
अब एक कड़ाई मे तेल गरम करें और इनको डालकर उलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लें। ओर गरमा गरम सर्व करें।
- 7
नोट- पत्तागोभी के डंडे को काट कर,, अंदर की तरफ एक गड्ढा बना ले और फिर इसको उबाले,तो पत्ते आसानी से साबित निकाल जाते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (4)