शाही गोभी (shahi gobi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गोभी को धोकर नमक वाले पानी मे हल्का से उबला करके निकाल ले,गोभी को अच्छे से देख ले.
- 2
अब कढ़ाई मे तेल डाल दे ओर गोभी को डीप फ्राई कर ले. अब ठंडा होने दे.अब प्याज़ टमाटर ओर लहसुन को अलग अलग पीस ले.
- 3
अब पनीर को कसकर इसमें मलाई ओर काजू को थोड़ा दरदरा पीस कर मिला दे थोड़ा नमक डाल दे.
- 4
अब गोभी के फूल मे पनीर के मिश्रण को अच्छी से भर दे अब गोभी को पलट कर उसमे भी भर दे अच्छे से फिल करे.
- 5
अब कढ़ाई मे बचा हुआ तेल मे जीरा डालकर सबसे पहले लहसुन को फ्राई करे. ब्रॉउन होने पर प्याज़ डालकर फ्राई करे. अब नमक ओर हल्दी डाल दे. ज़ब तेल ऊपर आजाए तब टमाटर का पेस्ट डाल दे,
- 6
ज़ब ग्रेवी तेल छोड़ दे तब इसमें मिर्च ओर धनिया डाले, अब थोड़ी ऐ मलाई डालकर हिलाये, अब ग्रेवी का कलर बहुत अच्छा आगया होगा
- 7
अब भरी हुई गोभी इसमें रख दे, ओर ऊपर से मलाई ओर काजू की टुकड़े डाल दे ओर हरा धनिया डालकर सर्व करे.
- 8
तैयार है शाही लोगो की शाही गोभी (ये सब्जी बहुत टेस्टी बनती है)
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- कच्चे केले का कोफ्ता करी (kacche kele ka kofta curry recipe in Hindi)
- कच्चे केले की सब्जी (kacche kele ki sabzi recipe in Hindi)
- आलू गोभी मटर की सब्ज़ी (aloo gobi matar ki sabzi recipe in Hindi)
- गोभी आलूकी सब्जी(Gobhi ki sabzi recipe in Hindi)
- कच्चे केले की सब्जी(Kacche keke ki sabzi recipe in Hindi)





कमैंट्स (6)