कड़ाई पनीर (kadai paneer recipe in Hindi)

कड़ाई पनीर (kadai paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
अदरक,लहसुन,टमाटर और दो प्याज़ इनको बड़ा बड़ा काट ले।
- 2
पनीर को क्यूब में काट ले।
- 3
शिमला मिर्च और तीन प्याज़ को भी क्यूब में काट ले।
- 4
अब कड़ाई में तेल डालें। पनीर,शिमला मिर्च और प्याज़ को अलग अलग तेल में हल्का भून लें।अब बचे हुए तेल मे काजू, अदरक, लहसुन, प्याज़, टमाटर को हल्का मुलायम होने तक भून लें।अब इसको हटाकर ठंडा होने के लिए रख दे।
- 5
ठंडा हो जाने पर इसका महीन पेस्ट बना ले।अब कड़ाई में 2 चम्मच तेल डालें।इसमे सारे खड़े मसाले दाल दे।अब बनाया हुआ जो पेस्ट है उसको डाल दे और सारे सूखे मसाले डाल दे।
- 6
अब इसको तेल छोड़ने तक भून ले। अब इसको 4 चम्मच मलाई डालकर थोड़ा और भूने।
- 7
अब आवश्यकता अनुसार इसमे ग्रेवी के लिए पानी डालें। अब नमक डालकर इसको 10 मीनट पकने दे। ग्रेवी थोड़ा पक जाने पर पनीर,शिमला मिर्च और क्यूब में कटे प्याज़ को भी इसमे डाल दे। ½ चम्मच चीनी और एक चम्मच सिरका डाल दे । 2 मिनट पक जाने पर ऊपर से कसूरी मेथी डाल दे। और गैस बंद कर दे। अब इसमें हरा धनिया डालकर परोसे। लीजिये आपकी गर्मा गरम कड़ाई पनीर खाने के लिए तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- कच्चे केले की सब्जी (kacche kele ki sabzi recipe in Hindi)
- फिश फ्राई (fish fry recipe in Hindi)
- फूलगोभी,मटर,आलू की सब्जी (fulgobi matar aloo ki sabzi recipe in Hindi)
- कढ़ाई वाले गोभी आलू की सब्जी(Kadhai wale gobhi aloo i sabzi recipe in Hindi)
- कच्चे केले की सब्जी (kacche kele ki sabzi recipe in Hindi)




















कमैंट्स