पापड़ की सब्जी (papad ki sabzi recipe in Hindi)

पापड़ की सब्जी (papad ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी आवश्यक सामग्री, सबसे पहले पापड़ को तवा में कपड़े की सहायता से सेंक ले । पापड़ अच्छी तरह से सिंक होना चाहिएइसका कच्चा पन बिलकुल भी नहीं रहना चाहिए ।
- 2
सभी पापड़ को इसी तरह सेंक ले । और इसके छोटे छोटे टुकड़े कर ले ।
- 3
कढ़ाई गर्म कर उसमें घी डाले और उसमें जीरा और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाले । फिर इसमे हींग, अदरक लहसुन का पेस्ट मिला ले और भून ले । अब इसमे हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर मिला ले और मसाले को 1/2 मिनट तक भून ले ।
- 4
अब इसमे फैट हुआ दही मिला ले और इसे लगातार चलाते हुए पकाए नहीं तो दही फट सकता है
- 5
जब इसमें उबाल आने लागे तो नमक और गरम मसाला मिल दे और 5 मिनट तक चलाते हुए पकाए
- 6
अब इसमे टुकड़े किया हुआ पापड़ मिला ले और गैस बंद कर दे और ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दे ।
- 7
झटपट से तैयार गरमागरम पापड़ की सब्जी को रोटी पराठा के साथ परोसें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (2)