मीठी बूंदी(Meethi bundi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन मे रंग और सोडा डाकर मिला ले और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये पतला घोल बना ले जिससे की इसमे कोई गांठ न रहे और घोल ऐसा हो जो चम्मच से गिराने पर लगातार गिरे।
- 2
अब चीनी को एक बर्तन मे डाले और उसमे आधा कप पानी और रंग डाले गैस पर रख एक तार की चाश्नी बना ले।इलायची पा. डाल दे।
- 3
अब तेल गर्म होने दे तेल थोड़ा ज्यादा ले नहीं तो बूंदी बनाते समय चिपकने लगेगी।जब तेल गर्म हो जाये तो चम्मच से एक बूँदघोल डाले अगर बेसन उपर आ जाये तो तेल तैयार है।एक झारे पर बेसन डाले और बूंदी बना ले।बूंदी को चलाते हुये मध्यम आंच पर सेकें और निकाल ले।
- 4
सारी बूंदी इसी तरह बनाले और चाश्नी मे डालकर चाश्नी गैस पर रखे और एक उबाल आने पर बूंदी अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दे।
- 5
2-3 से घंटे बाद बूंदी को एक छननी मे डालकर छान ले जिससे ज्यादा चाश्नी निकल जायेगी।अब बूंदी तैयार है।आप चाहे।चाश्नी वाली बूंदी भी बना सकती है|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स