मसाला ए मैजिक आलू मसाला डोसा (masala e magic aloo masala dosa recipe in Hindi)

#MaggiMagicInMinutes #Collab मसाला डोसा तो हम अक्सर बनाते हैं, मैंने डोसे के मसाले में मैगी मसाला ए मैजिक डालकर इसके स्वाद में परिवर्तन कर किया जो काफी स्वादिष्ट लगा।

कुकिंग निर्देश
- 1
मैगी मैजिक मसाला डोसा बनाने के लिए सारी जरूरत की सामग्री एक जगह एकत्रित कर लीजिए ।
- 2
डोसे का आलू मैजिक मसाला बनाने के लिए कड़ाई में तेल गरम करने के बाद उसमें राई चटकाएं और हरी मिर्च, हींग और प्याज़ डालकर भूने। फिर थोड़ा सा हरा धनिया पत्ती भी डाल दें।
- 3
जब प्याज़ भुन जाए तब उबले हुए आलू मसाला कर कड़ाई में डालिये, ऊपर से मसाला ए मैजिक डालिये साथ ही स्वाद अनुसार नमक डालिये और आलू अच्छे से मिला लीजिए। तैयार है मैगी मैजिक मसाला आलू।
- 4
मैगी मैजिक मसाला डोसा बनाने के लिये अब डोसे का तवा गरम करिये और डोसे के चम्मच से तवे पर बैटर फैला दें और ऊपर से 1 छोटा चम्मचतेल फैला दें।
- 5
डोसा जब सिक जाए तो कोंचे की सहायता से तवे से डोसा निकाल लीजिए और उसके ऊपर मैगी मैजिक मसाला आलू लगा लीजिए और डोसे को रोल कर लीजिए।
- 6
मैगी मैजिक मसाला डोसा को अपनी पसंद के अनुसार सॉस या चटनी के साथ परोस सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)