ब्रेड कटलेट(bread cutlet recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम ब्रेड की किनार काटकर उसका बीच का भाग निकाल लेंगे।
- 2
अब एक बाउल में उबले हुए आलू को मसाला लेंगे और शिमला मिर्च को भी बारीक काट लेंगे।
- 3
अब हम प्याज़ लेंगे और उसको भी बारीक काट लेंगे। 4 हरी मिर्च का भी पेस्ट बना लेंगे।
- 4
अदरक और दो हरी मिर्च को पीसकर उसका पेस्ट बना लेंगे। हरे धनिए को भी बारीक काट लेंगे।
- 5
अब एक बाउल में हम ब्रेड के बारीक टुकड़े कर लेंगे और उसमें मैस किए हुए आलू डाल देंगे।
- 6
अब उसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डाल देंगे।
- 7
अब उसमें हम लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, नमक, काली मिर्च पाउडर और एक चम्मच नींबूका रस डाल देंगे। अब उसमें बारीक कटा हरा धनिया और कॉर्नफ्लोर भी डाल देंगे।
- 8
अब सब को मिक्स कर लेंगे अच्छे से और उसकी छोटी साइज की गोलियां बनाकर तैयार कर लेंगे।
- 9
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे और उसमें तैयार करे हुए गोली को डाल देंगे। और उन्हें धीमी आंच पर सीकने देंगे और एक तरफ से पलट देंगे।
- 10
अब अच्छी तरह से सीक जाने के बाद उन्हें हम एक प्लेट में निकाल लेंगे। अब हमारे ब्रेड कटलेट तैयार हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


































कमैंट्स