कुल्हड पिज़्ज़ा)kulhad pizza recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
हैं दोस्तों, मै डिम्पल चतवानी आपका मेरी आजकी रेसीपी में दिल से स्वागत करती हूँ
- 2
वैसे आज तक हमनें पिज़्ज़ा बहोत खाए और खिलाएं भी होंगे । पर आज मेंने आपके लिए कुछ नयें तरीके से पिज़्ज़ा बनाने का प्रयास किया है, कुल्हड में पिज़्ज़ा!! तो फिर देर किस बात की चालु करते हैं बनाना
- 3
पिज़्ज़ा बेस के छोटे-छोटे टुकड़े कर ले ।
- 4
एक बाउल में कटी पत्ता गोभी,तीनों शिमला मिर्च कटी हुई,प्याज़ कटी हुई,गाजर, पनीर के टुकड़े,डाल दे ।
- 5
अब उसमें नमक,काली मिर्च पाउडर,चाट मसाला, दोनों मेओनिज,टोमाटोसॉस डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले । चीज़ भी डाल दे ।
- 6
कुल्हड में नीचे थोड़ा मसाला डाले,उसके ऊपर कटे बेस के टुकड़े डाल दे ।फिर थोड़े स्वीटकॉर्न के दाने डाले ।ऊपर से चीज़ डाले ।
- 7
यहीं प्रकिया पुनः दौराए ।
- 8
अब ओवन में 200 ॰ पर 10 मिनट तक बेक करे । बाहर निकालकर ऊपर से चिलि फ्लक्स और ओरिगेनो डाल कर गर्मा गरम सर्व करे
- 9
रेसीपी पूरी पढ़ने के लिए धन्यवाद करोना काल में अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें ।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स