रसीली गुजिया (करंजी) (Rasili gujiya /karanji recipe in Hindi)

रसीली गुजिया (करंजी) (Rasili gujiya /karanji recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर बारीक कटे मेवे को भूनकर निकाल लें।अब उसी कढ़ाई में मावा डालकर चार पांच मिनट भुनें।
- 2
अब उस में भुने हुए मेवे और नारियल का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें ।गैस बंद कर दे ।मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें ।थोड़ा ठंडा होने पर चीनी का बुरा और इलायची भी डाल दें ।अच्छी तरह मिला लें ।अब एक बर्तन में मैदा ले । उसमें घी डालें।
- 3
अच्छी तरह मिला ले। और थोड़े गुनगुने पानी से आटा गूंद ले ।आटे में से छोटी सी लोई निकाल ले और उसमें रेड फूड कलर मिला लें।
- 4
दोनों आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें। अब एक पतीले में दो कटोरी चीनी और एक कटोरी पानी डालकर चाशनी तैयार करें। यहां हमें एक तार की चाशनी नहीं बनानी है ।बस चिपचिपी सी चाशनी तैयार करनी है। चाशनी में ही केसर के कुछ धागे डाल दें।
- 5
अब मैदे की बड़ी सी रोटी बेल लें।कटोरी या गिलास की सहायता से छोटी छोटी पुरिया काट लें ।एक कप पानी में दो चम्मच मैदा घोल ले ।अब एक पूरी में चारों तरफ मैदे का घोल लगाएं ।बीच में मावे का मसाला रखकर पूरी को चिपका लें।
- 6
गुजिया का आकार दें। अपने पसंद के अनुसार डिजाइन बना ले।
- 7
यहां पर मैंने रेड कलर वाले आटे से भी रोटी बेल कर,उसके भी छोटे-छोटे सर्कल काटकर,मैदे का घोल गुजिया के ऊपर लगाकर,उसके ऊपर रेड कलर के सर्कल चिपकाए हैं ।आप अपनी इच्छा अनुसार गुजिया पर डिजाइन बना ले।
- 8
कढ़ाई में घी गर्म कर गुजिया को डालकर सुनहरा होने तक तल लें ।और हल्की गुनगुनी चाशनी में गरमा गरम गुजिया को डुबा दे। 5 मिनट गुजिया को चाशनी में डूबे रहने दे।
- 9
फिर चाशनी से गुजिया को निकाल ले।
- 10
तैयार है हमारी रसीली गुजिया ।होली पर खुद खाएं और सब को खिलाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़































कमैंट्स (23)